गरियाबंद

जनप्रतिनिधियों ने दीपावली की दी बधाई
03-Nov-2021 4:41 PM
जनप्रतिनिधियों ने दीपावली की दी बधाई

धनेन्द्र-चन्द्रशेखर गृहग्राम में मनाएंगे त्यौहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 नवंबर।
अंचल में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दीपावली की बधाई दी है। विधायक धनेन्द्र साहू एवं पूर्व कृषि मंत्री  चन्द्रशेखर अपने अपने गृह ग्राम में त्यौहार मनाएंगे।

धनतेरस से शुरू हुए परंपरागत त्यौहार दीपावली, लक्ष्मी पूजा, गौरी-गौरा पूजा, गोवर्धन पूजा, मातर मडई, अंन्नकूट पूजा गौ माताओं को खिचड़ी भोग एवं भाई दूज के साथ पांच दिनों में सम्पन्न होता है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के लोक पारंपारिक नृत्य सुवा से शुरू होता है। छत्तीसगढ़ में धान कटाई के बाद इस गीत को बड़े उत्साह से गाया जाता है।  

प्राचीन परंपरा में सुवा गीत नृत्य करने महिलाएं जब गांव में किसानों के घर-घर जाती हैं, तब उन्हें उस नृत्य के उपहार स्वरूप पैसे या अनाज दिया जाता है। नवापारा सहित अंचल में ग्रामीण क्षेत्रों से सुआ नृत्य करने आए लोगों ने बाजे-गाजे के साथ अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री एवं विधायक धनेन्द्र साहू अपने ग्रह ग्राम तोरला एवं पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू अपने मानिकचौरी में ग्रामीणों के साथ त्यौहार में शामिल होंगे। साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, जनपद सदस्य राजेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका प्रसन्न शर्मा, वरिष्ट पार्षद बाबी चांवला, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा नेता किशोर देवांगन, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष देवांगन, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल, प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव ईश्वरी साहू, भाजपा किसान नेता शोभा साहू, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के रेशम सिंग हुन्दल, इमरान सोलंकी, भाजयुमो नेता संजय साहू, भाजपा पिछडा वर्ग जिला महामंत्री भुपेन्द्र सोनी, मण्डल महामंत्री नवल साहू, भाजपा नेता जिला गरियाबंद डॉ. रूपसिंग साहू, गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अभीनेष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, जनपद सदस्य कमल नारायण साहू, मरार समाज के केजूराम पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी है।     
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news