गरियाबंद
राजिम, 9 नवंबर। नगर सहित ग्रामीण अंचल के विभिन्न गांवों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व गणेशजी की पूजा-अर्चना की गई। मध्यरात्रि को गौरी-गौरा की मूर्ति बनाकर पूजा-अर्चना की गई। सुबह होते ही गांव में शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया।
अंचल सहित ग्राम भेण्डरी में शुक्रवार को घर-घर गोवर्धन पूजा की गई। सुबह पशुपालकों ने पंरपरागत रूप से गौमाता के गले में फूलमाला पहनाकर सिर पर मोरपंख और पैर में घुंघरू बांध कर उन्हें सजाया। गोवर्धन पूजा के दिन गौमाता को सोहाई बांधकर खिचड़ी खिलाई गई। वहीं भाई दूज के दिन मातर त्यौहार मनाया गया, जिसमें अखाड़ा कार्यक्रम भी रखा गया था।
इस अवसर पर ग्राम भेण्डरी के सरपंच प्रीत राम, नीलकंठ सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ साहू, चुनू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।