गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 नवंबर। कवर्धा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अपराध पंजीबद्ध एवं कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में भाजपा नवापारा मंडल द्वारा नगर के चौक चौराहों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री नवल साहू, बॉबी चावला, दयालु गाडा, परदेशीराम साहू, योगेंद्र कंसारी, रूपेंद्र चंद्राकर, मनीष देवांगन, नागेंद्र वर्मा, सिद्धू जैन, हितेश मंडाई, राजू रजक, अनुज राजपूत, टिंकू सोनी, अजीत चौधरी, किशन साहू, इम्मु सोलंकी, मुकुंद मेश्राम, अशोक नगवानी, किशोर देवांगन, कमलनारायण साहू, चुम्मन कंडरा, पंकज देवांगन, ईश्वरी देवांगन, मुकेश निषाद, भूषण सोना, अनुज ठाकुर, ऐश्वर्य गोयल, अन्नपूर्णा देवांगन, धनमती साहू, मनीषा साखरे, संतोषी कंसारी, नीता धीवर, शांति साहू, सुशीला साहू, यशवंत साखरे आदि उपस्थित रहे।