गरियाबंद

जन्मदिन समारोह में अतिथियों को बांटे पौधे
10-Nov-2021 5:10 PM
जन्मदिन समारोह में अतिथियों को बांटे पौधे

नवापारा-राजिम, 10 नवंबर। भाजपा मंडल खोरपा महामंत्री नेहरू लाल साहू ने अपने पुत्र धैर्य कुमार साहू के जन्मदिन समारोह में बधाई देने वाले अतिथियों को फलदार पौधा वितरण किया।

जन्मदिन के कार्यक्रम में बधाई देने वाले अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फलदार पौधा वितरण कर प्रकृति संरक्षण को लेकर जन जागरण का प्रयास किया गया। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने समारोह में उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मानव को स्वस्थ एवं दीर्घायु बनाने के लिए पर्यावरण में पेड़ों की संतुलित औसत का होना आवश्यक है। जैविक संतुलन से लेकर स्वच्छ ऑक्सीजन के प्रवाह होने से अनेक असाध्य रोग नष्ट होते हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई एवं औद्योगिक क्रांति के कारण भूस्खलन, अतिवृष्टि अकाल, महामारी जैसे प्राकृतिक आपदा निरंतर उत्पन्न होता रहा है। पौधे लगाना हम सब के नैतिक प्रकृति जिम्मेदारी है, अत: पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करें। साथ ही अपने पुत्र के प्रत्येक जन्मदिन पर 10 पौधे लगाने का भी संकल्प लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news