गरियाबंद

कबड्डी की लोकप्रियता भारत से निकलकर सात समंदर पार बिखर रही - चंद्रशेखर
11-Nov-2021 5:57 PM
कबड्डी की लोकप्रियता भारत से निकलकर सात समंदर पार बिखर रही - चंद्रशेखर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 नवंबर।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेंजरा के आश्रित ग्राम मुड़तराई में जय बूढ़ादेव समिति के तत्वावधान में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू उपस्थित हुए। अध्यक्षता ग्राम पंचायत जेंजरा की सरपँच हीरामणि साहू, विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भारत दीवान, पूर्व सरपंच निलेश्वरी साहू, पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष गीताराम वर्मा, तोरण धु्रव एवं पंचगण शामिल हुए।

कबड्डी प्रतियोगिता का अतिथियों ने फीता काटकर व भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कबड्डी हमारा देशी खेल है, जो भारत की सबसे प्राचीनतम खेलों में से एक है। इसकी लोकप्रियता अब भारत के बाहर सात समंदर पार विदेशों में भी बिखर रही है।

शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल हमारे जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा है, अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो खेल के क्षेत्र में भी संभावनाएं हैं। हमारे युवा पीढ़ी खेल के क्षेत्र में भी अच्छा कैरियर बना सकते हैं।

जेंजरा की सरपँच हीरामणि साहू ने कहा कि कबड्डी को सहेजने के लिए इस तरह का आयोजन होना जरूरी है। उन्होंने टीम को खेल खिलाड़ी की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया तो खेल को जीवन का एक अहम हिस्सा बताया।

कार्यक्रम को पूर्व सरपंच निलेश्वरी साहू व सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भारत दीवान ने भी संबोधित कर आयोजन की सराहना की और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन पुरंदर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में देवलाल धु्रव, तोमेश साहू, भीम धु्रव, लोकेश धु्रव, कोमल वर्मा, राजा ठाकुर, जेपी वर्मा, ममता धु्रव, मौसमी धु्रव, बेदराम निषाद सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं, खिलाड़ीगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news