गरियाबंद

ओडिशा से धान की अवैध परिवहन, 4 गाड़ी सहित 466 बोरी धान जब्त
12-Nov-2021 3:19 PM
ओडिशा से धान की अवैध परिवहन, 4 गाड़ी सहित 466 बोरी धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 12 नवंबर।
ओडिशा से धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए बनाए गए चेक पोस्ट में कल 4 गाडिय़ों को धान के अवैध परिवहन करते रोका गया। गाडिय़ों से 466 बोरा धान सहित जब्त कर देवभोग थाना को सौंपा गया है।

गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दूसरे प्रदेश से धान की अवैध आवक रोकने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश के परिपालन में देवभोग तहसील के ओडिशा सीमा में 13 धान चेकपोस्ट और छुरा तहसील बार्डर में 2 धान चेकपोस्ट बनाये गये हैं। इन चेकपोस्ट में राजस्व, पुलिस, खाद्य, सहकारिता तथा मार्कफेड विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ओडिशा प्रांत से धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए बनाए गए चेक पोस्ट अंतर्गत 4 वाहन को धान के अवैध परिवहन में संलिप्त पाये जाने पर 466 बोरा धान सहित जप्त कर देवभोग थाना के सुपुर्द की गई है।

गुरुवार को देवभोग निवासी मुकेश अग्रवाल वाहन क्रमांक-ओ.आर 24 बी 7101 जब्त धान 300 बोरा, निष्टीगुड़ा निवासी बुटीझाकर वाहन क्रमांक- सीजी 04 एमएम 2811 जब्त धान 56 बोरा, केन्दूवन निवासी निरंजन यादव वाहन क्रमांक - सीजी 23-0150 जब्त धान 50 बोरा और कुसुमजूर निवासी पूर्णचंद नाग वाहन क्रमांक सीजी 04 जेबी 5453 जब्त धान 60 बोरा शामिल है।

ज्ञात हो कि कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया की अध्यक्षता में पुलिस, राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में दूसरे प्रांत के अवैध धान परिवहन रोकने चर्चा की गई। साथ ही धान के अवैध परिवहन में संलिप्त बिचौलियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news