नारायणपुर

अबूझमाड़ हस्तशिल्प महोत्सव में हुनर को मिलेगा बाजार
13-Nov-2021 8:51 PM
अबूझमाड़ हस्तशिल्प महोत्सव में हुनर को मिलेगा बाजार

 

प्रतिदिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

नारायणपुर, 13 नवंबर। नक्सल हिंसा से ग्रसित नारायणपुर जिले में जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर अबूझमाड़ हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हुनरमंद लोगों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।कोरोना काल में रोजी रोटी का संकट झेल चुके शिल्पकारों को बड़ी राहत देने की कोशिश की जा रही है।

इस महोत्सव में शामिल होने के लिए अलग-अलग प्रांतों से आए शिल्पकारों की कलाकृतियों को देखने और समझने का मौका पहली बार मिलेगा। इनके अनुभव आपस में आदान-प्रदान होंगे। जिससे स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा में निखार आएगी।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के द्वारा बस्तर के हस्तशिल्प कला के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हंै। बांस शिल्प केंद्र के जरिए लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हस्तशिल्प विकास बोर्ड के द्वारा बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। देश भर के कलाकारों के द्वारा महोत्सव के दौरान हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका शुभारंभ 14 नवंबर को किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल हो रहे हैं। महोत्सव का समापन 25 नवंबर को किया जाएगा।

संयोजक पंखुड़ी सेवा समिति के माध्यम से आयोजित अबूझमाड़ हस्तशिल्प महोत्सव में मुख्य अतिथि चंदन कश्यप अध्यक्ष के साथ विशिष्टि अतिथियो में जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर के अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, जनपद पंचायत ओरछा की अध्यक्ष मालती नुरेटी, अबुझमाड़ विकास अभिकरण अध्यक्ष  कमली लेकाम शामिल होंगी।

इनकी होगी प्रदर्शनी
बस्तर आर्ट, बेलमेटल ज्वेलरी, माटीकला, लौह शिल्प, बांस शिल्प, हैण्डलुम एवं हैण्डीक्राफ्ट, कॉटन ड्रेस, ड्राईफ्लावर, चंदेरी साड़ी, बेलमेटल, टेराकोटा, डिज़ाईनर ज्वेलरी, जरदोजी वर्क, चिकन वर्क, वूडन आर्ट, जयपुरी लाख, बैंगल, होम डेकोर, साउथ पर्ल, कारपेट, कश्मिरी शॉल, सहारनपुर, फर्नीचर, बम्बू फर्नीचर, सिल्क मटेरियल, कोसा साड़ी, फूलकारी आदि की प्रदर्शनी की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 6 बजे से किए जाएंगे। जिसमें निम्न कार्यकम होंगे।
14.11.2021 - उद्घाटन समारोह
15.11.2021 - बांस शिल्पकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
16.11.2021 - कवि सम्मेलन
17.11.2021 - सांस्कृतिक समूह द्वारा लाइव आर्केस्ट्रा
18.11.2021 - चित्रकला प्रतियोगिता
19.11.2021 - प्रियदर्शिनी महोत्सव ( इंदिरा गांधी)
20.11.2021 - ओपन स्टेज
21.11.2021 - जगदलपुर आर्केस्ट्रा एवं पुरुस्कार वितरण

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news