गरियाबंद

बेमौसम बारिश, धान भीगा
14-Nov-2021 4:31 PM
बेमौसम बारिश, धान भीगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 14 नवंबर।
जिले में बे मौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी। शनिवार को अचानक मौसम में परिवर्तन होते ही भारी बारिश से जहां किसान खेतों में काट कर रखे हुए धान फसल तो कहीं मिजाई कर रहे धान बर्बाद होने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

दरअसल उत्तरी ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवाती घेरा के प्रभाव से हवा नमी युक्त चल रही है। गरियाबंद सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश से  किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

रितिक सिन्हा ने बताया कि तैयार धान की फसल की कटाई जोरो से जारी है और खेतों में ही धान के कटे फसल पड़े हुए हैं। ऐसे में अचानक हुए मौसम के बदलाव से किसान काफी परेशान और चिंतित हैं।

खेतों में कटा हुआ धान बारिश से भीग रहा है, जिससे किसान बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं। कई ऐसे किसान हैं, जो बादल छाने से पहले धान का उठाव कर मिसाई कर चुके हैं। वही कम खेती गरीब किसान हैं। उनकी चिंता आकाश में आज भी छाए बादलों को देख किसान फसल  बचाने  प्रयास में जुटे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news