गरियाबंद

नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे-मध्यानी
15-Nov-2021 6:46 PM
नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे-मध्यानी

कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 नवंबर।
नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय संगवारी में पं. नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे। कहा कि पंडित नेहरू, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे।
उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि नेहरू जी में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास साहू, पार्षद अजय कोचर, अजय साहू, एल्डरमैन द्वय रामा यादव, मेघनाथ साहू, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राजा चावला, उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, निर्माण यादव, रामरतन निषाद, सुनील जैन, गौतम निषाद, अजय गाड़ा, शत्रुघ्न साहू, विनोद कंडरा, तरुण कंसारी, वीरेंद्र राजपूत, प्रेमचंद साहू सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news