गरियाबंद

भाजपा का दीपावली मिलन
16-Nov-2021 5:33 PM
भाजपा का दीपावली मिलन

जि.पं.सदस्य रोहित साहू 10000 कार्यकर्ताओं के साथ लेंगे भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 16 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल द्वारा 17 नवंबर को राजिम के मेला मैदान में दीपावली मिलन समारोह का  भव्यआयोजन किया गया है।
 कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, के सानिध्य एवं महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू , पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी राकेश यादव, गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ श्याम अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के विशेष उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

उक्त कार्यक्रम में अंचल के हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे वही इस भव्य कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य एवं  क्षेत्र के कद्दावर नेता रोहित साहू अपने लगभग 10000 कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।

बताया जा रहा है कि श्री साहू काफी लंबे समय से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी एवं देश हित में किए जा रहे हैं कार्यों एवं भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश लेने के लिए तत्पर थे,श्री साहू क्षेत्र के लिए कोई नया चेहरा नहीं है उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ कर अपने आप में अलग पहचान बनाने में सफल भी हुए थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news