धमतरी

सेवानिवृत्त प्रधानपाठक व व्याख्याता को दी विदाई
21-Nov-2021 6:17 PM
सेवानिवृत्त प्रधानपाठक व व्याख्याता को दी विदाई

नगरी, 21 नवंबर। कल संकुल केंद्र दुगली अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला दिनकरपुर के प्रधानपाठक के एल साहू, प्राथमिक शाला देवगांव के प्रधानपाठक हलालखोर धु्रव, हाईस्कूल गुहाननाला के व्याख्याता हेमंत कुमार साहू को सेवानिवृत्त होने पर व पूर्व संकुल प्रभारी नरेश तिवारी को अन्य संकुल में मर्ज हो जाने के कारण कन्या शिक्षा परिसर दुगली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में संकुल के हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में नव आगन्तुक व्याख्याता मायावती,  चन्द्र प्रकाश साहू, विज्ञान सहायक हाई स्कूल यतीन्द्र साहू का वेलकम कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य दुगली प्रभा ठाकुर,हायर सेकेंडरी कन्या परिसर के प्राचार्य मुदित श्रीवास्तव, हाई स्कूल गुहाननाला प्राचार्य जेपी यादव, प्रधानपाठक मा शा कन्या शिक्षा परिसर दुगली ओपी वर्मा, बालक आश्रम मा शा दुगली अहिल्या साहू,उच्च वर्ग शिक्षक  रामकुमार श्रीवास, दुगली समन्वयक राजेश धु्रव, व्याख्याता दीपक शर्मा, सुनीता धु्रव, साधना साहू, प्रमिला देहरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक महेश कोशरे द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news