गरियाबंद

किसान सहयोग समिति के मुकेश व सुशील सदस्य मनोनीत
05-Dec-2021 5:15 PM
किसान सहयोग समिति के मुकेश व सुशील सदस्य मनोनीत

गरियाबंद, 5 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार रामविलास साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस द्वारा प्रदेश  स्तरीय किसान सहयोग समिति प्रदेश के सभी जिलों में गठित किया गया है। गरियाबंद जिले से मुकेश रामटेके व सुशील बाबा सोनी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

सभी जिलों के सोसाइटी में धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के सभी आवश्यक इंतजाम हो, सभी आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रहें और इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय किसान सहयोग समिति गठित की है। किसान बंधु किसी भी प्रकार की असुविधा हेतु अपनी समस्याओं को बता कर धान विक्रय में आने वाली परेशानियों से सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
धान विक्रय हेतु निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news