गरियाबंद

आदिवासी प्रकृति, विज्ञान और संविधान को माने वाला समाज-नीलकंठ
10-Jan-2022 5:24 PM
आदिवासी प्रकृति, विज्ञान और संविधान को माने वाला समाज-नीलकंठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 10 जनवरी।
अमात गोड़ समाज मराई(कुंजाम) गोत्र परिवार के देव घर जात्रा, माटी पूजा, छत्र भोज कार्यक्रम का शुभारंभ सराईपाली(कोठीगाँव)छुरा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, अध्यक्षता जिला प्रतिनिधि केशरी ध्रुव, विशेष अतिथि छग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य सतबती सौरी, छग सर्व आदिवासी समाज के जिला संरक्षक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सरपंच व सरपंच संघ छुरा के अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, समाजसेवी शीतल ध्रुव की उपस्थित में छत्र पति बूढ़ा देव की पूजा अर्चना कर किया गया। वहीं मांझी जी के द्वारा प्रदत्त 6.50 लाख की राशि से  निर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।

विशेष अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति, विज्ञान और संविधान को माने वाला समाज है। उन्होंने 750 का विज्ञान सम्मत अर्थ बताया। संरक्षक छत्तर सिंह ठाकुर ने गोत्रावली को विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि गोवर्धन सिंह मांझी ने कहा कि अपने आप को काफी भाग्यशाली समझता हूँ, क्योंकि अपने कार्यकाल में  कई करोड़ के सभी समाज के लिए भवन बनवाये है। जिसे आज समाजजन बैठ कर समाज के विकास लिए चिंतन करेंगे। गोड़ समाज के एक ही ईष्ट देव, बड़ा देव होने के कारण हम सब एक हैं। देव जीवन में  खुशहाली, सुख और शांति के लिए  कामना करते हैं।

जिला प्रतिनिधि केशरी ध्रुव ने कहा कि देव जात्रा में गोत्र समाज एक साथ पूजा आराधना करते हैं। यह पारिवारिक मेला भी है।
अतिथियों का स्वागत बाजे गाजे,फटाके व पगडी़, साल श्रीफल भेंट कर किया गया। आभार का प्रदर्शन कुंजाम गोत्र समाज के अध्यक्ष ने किया।

कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से प्यारे लाल कुंजाम, दयालू राम कुंजाम, परसु राम, जागेन, मान सिंग, नरोत्तम, देवानंद, शंकर, बीरसिंग, विजय कुमार, दिलिप कुंजाम, प्रतीक तिवारी, विकास बंसल सहित कुंजाम गोत्र समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news