रायगढ़

चपले में भागवत कथा शुरू
23-Mar-2022 5:12 PM
चपले में भागवत कथा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 मार्च।
चपले की पावन धरा पर विशाल संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है  चपले में आयोजित कथा का प्रथम दिन रहा है। जिसमें हजारों लोगों ने कथा का आनंद ले रहे है। जिसका सीधा प्रसारण साधना चैनल पर किया जा रहा है चपले निवासी गेंदलाल श्रीवास ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों की विशेष सहयोग से आयोजित चपले गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का शुभ आरंभ आज किया गया है। कथा अनिरुद्धाचार्य महाराज वृन्दावन के श्री मुखवाणी द्वारा वर्णन किया जा रहा है ग्राम पंचायत चपले में भागवत कथा का यह प्रथम वर्ष नही यहां कथा पिछले ग्यारह वर्षो से आयोजित किया जा रहा है।  पीछले दो वर्ष से कोरोना महामारी के कारण कथा आयोजित नहीं किया जा रहा था। अब चुकीं कोरोना महामारी से राहत की खबर है।

जिसके बाद हर वर्ष की भांति श्रीमद भागवत कथा का पुन: आयोजन किया जा रहा है।  आज कथा का प्रथम दिन रहा है।  कथा का समय  दोपहर 2रू30 बजे से सायं 7 बजे तक रखा गया है। यह कथा सात दिन तक चलेगी।  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।  इस कथा को गेंदलाल श्रीवास के सौजन्य से अयोजित किया जा रहा है।  जिसमें, गौतम डनसेना , कुमार डनसेना,कृष्ण कुमार प्रदुमन , राजू शर्मा , दिलीप मंथन, पोसराम , तरुण  , मुकेश , अशोक अग्रवाल , बबलू सिंह रायगढ,  ग्राम पंचायत चपले वासी एवम समस्त भक्त कथा को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग दे रहे हैं।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news