रायगढ़
तेज रफ्तार कार पलटी, 5 घायल
14-Apr-2022 4:45 PM
![तेज रफ्तार कार पलटी, 5 घायल तेज रफ्तार कार पलटी, 5 घायल](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1649934931LACK_BOX_Hadsa.jpg)
खरसिया क्षेत्र के कुनकुनी के पास हादसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 अप्रैल। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के एनएच-49 कुनकुनी के पास कल शाम एक एक्सयूवी-500 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए खरसिया थाना प्रभारी सुमतराम साहू ने बताया कि आज शाम एनएच 49 में ग्राम कुनकुनी के पास एक तेज एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार चार-पांच लोग घायल हुए हैं सभी को रायगढ़ उपचार हेतु रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी घायलों के नाम की जानकारी नही मिल पायी है।