रायगढ़

साम्हर का शिकार करने वाले 6 शिकारी पकड़ाए, करंट से किया था शिकार
20-Apr-2022 4:11 PM
साम्हर का शिकार करने वाले 6 शिकारी पकड़ाए, करंट से किया था शिकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 20 अप्रैल। 
गोमर्डा अभ्यारण्य में साम्हर का शिकार करने के लिए बिजली करंट लगाया गया था और जब साम्हर उसमें फंस गया। तभी मामले की जानकारी वन अमला को लग गई और तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोर्रापानी और भालूपानी के बीच कक्ष क्रमांक 942 पीएफ में भालूपानी में रहने वाले कुछ ग्रामीणों के द्वारा बीती रात 11000 केव्ही विद्युत तार में करंट बिछाया गया था। जिसमें एक साम्हर फंस गया और उसकी मौत हो गई। तभी मामले की जानकारी मुखबिर से गोमर्डा अभ्यारण बरमकेला प्रभारी सुरेंद्र अजय को हो गई। इसके बाद तत्काल प्रभारी रेंजर बरमकेला ने मामले की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए साम्हर के छह शिकारियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से शिकार के लिए लगाए गए तार व मृत वन्यप्राणी का अवशेष मिला। जिसे बरामद कर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उक्त कार्रवाई में बरमकेला गोमर्डा अभ्यारण्य प्रभारी के साथ उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

भालूपानी निवासी छह शिकारियों ने साम्हर का शिकार किया था। जिसमें नरेश बरिया, दयाराम बरिया, अमृतलाल, रोहित बरिया, जलधर बरिया, संतोष बरिया शामिल थे। जिन्हें वन अमला द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बरमकेला गोमर्डा अभ्यारण्य प्रभारी सुरेंद्र अजय के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले भी इनके द्वारा शिकारियों को धरदबोचा गया तो लगातार उनकी टीम के द्वारा जंगल में मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिसके कारण शिकारियों के बीच हडक़ंप मचा हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news