रायगढ़

अनिता ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश का लिया आशीर्वाद
21-Apr-2022 2:53 PM
अनिता ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश का लिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 अप्रैल।
कांगे्रस पार्टी में सदैव सक्रिय रहने वाली कांगे्रस नेत्री एवं नव नियुक्त जिला स्तरीय खाद सतर्कता समिति की सदस्य अनिता ओगरे ने बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। साथ ही उसे दी गई नई जिम्मेदारी पर उनका आभार जताते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

कांगे्रस पार्टी में सक्रिय रहने वाली कर्मठ, जुझारू, संघर्षशील महिला कांगे्रस नेत्री को मंत्री उमेश पटेल के दिशा निर्देश में जिला स्तरीय खाद सर्तकता समिति की सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को अनिता ओगरे मंत्री उमेश पटेल से आर्शीवाद लेने पहुंची। इस दौरान अनिता ने उसे दी जाने गई नई जिम्मेदारी के लिए मंत्री उमेश का आभार जताते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

विदित रहे कि मंत्री उमेश पटेल के दिशा निर्देश में अनिता को नई जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वो खरा उतरेगी इस बात पर कोई संदेह नही किया जा सकता। चूंकि रायगढ़ शहर में कांगे्रस पार्टी के हरेक कार्यक्रमों में शामिल होकर अनिता ने हमेशा अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। जिला स्तरीय खाद सर्तकता समिति की सदस्य बनने के बाद अनिता के द्वारा इस विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी योजनाओं को आमजन व कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायेगी।

गर्मी के सभी रिकार्ड अप्रैल में टूटे पारा 45 डिग्री पार जनता हलाकान
रायगढ़, 21 अप्रैल। शहर में  लगातार गर्मी का पारा चढ़ रहा है। यह पारा आमजन जीवन को खासा प्रभावित कर रहा है। तापमान बढऩे से कूलर एसी मौसमी फल से लेकर शीतल पेयजल की मांग बढऩे लगी आलम यह है कि इन दुकानों में लोगो का जमावड़ा है जो जमकर खरीदी कर रहे है। सुबह से ही लू के चलते सडक़े सुनसान हो जाती है। रोजाना कामकाज पर लगे लोग इस तपती गर्मी से हलाकान है।  

अप्रैल माह में गर्मी का असर इस कदर हावी है दोपहर 12 बजे के बाद शहर की मुख्य मार्ग गर्मी के चलते वीरान हो रही है। वही तेज गर्मी से बचने के लिए लोग लोग ठंडी व छांव युक्त स्थान की तालाश में भटकते भी नजर आ रहे है।
अप्रैल माह में गर्मी का असर इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग कार्मेल स्कूल मार्ग कोतरा रोड मार्ग, गद्दी चौक मार्ग, सुभाष चौक मार्ग, गोपी टाकीज, चक्रधर नगर, बोईरदादर मार्ग में दोपहर 1 बजे के बाद से सडक़ों में वीराना छा जाता है। दैनिक दिनचर्या के लिए लोगों को इन मार्गो का प्रयोग करना अनिवार्य की तरह है परंतु तपिश की वजह से से दोपहर 1 बजे से पहले ही सडक़े वीरान हो जाती है। वहीं यह वीरानी शाम 5 बजे तक देखने को मिलता है। अत्याधिक जरूरी काम में निकलने वाले लोगों को गमछा से चेहरे ढके हुए जाते दिखाते देते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news