रायगढ़

रायगढ़ से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पलटी, एक घायल
23-Apr-2022 4:47 PM
रायगढ़ से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पलटी, एक घायल

सामारूमा के पास हुई दुर्घटना

रायगढ़, 23 अप्रैल। शनिवार की सुबह रायगढ़ बस स्टैण्ड से अंबिकापुर के लिए निकली अंबिका बस सामारूमा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के चोटिल होनें की खबर है, जिसे उपचार के लिए घरघोडा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया है। जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे रायगढ़ से अंबिकापुर जा रही बस अनियंत्रित होकर सामारूमा के पास पलट गई।  इस बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग को मामूली चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि आज सुबह अंबिकापुर जा रही बस सडक़ में गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। सिर्फ एक बुजुर्ग को मामूली चोट आई है जिसे घरघोड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news