रायगढ़

जनता को गुमराह कर रही केन्द्र की मोदी सरकार- सिंह देव
23-May-2022 3:16 PM
जनता को गुमराह कर रही केन्द्र की मोदी सरकार- सिंह देव

रायगढ़ पहुंचे, कांगे्रसियों ने किया आत्मीय स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  23 मई।
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत, ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव रविवार की शाम रायगढ़ पहुंचे। जहां जिंदल हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों  तथा जिले के कांगे्रसियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि  पार्टी की परंपरा अनुसार सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना है। मीडिया के द्वारा पेट्रोल डीजल की केन्द्र सरकार द्वारा दाम घटाने के बाद भाजपा राज्य सरकार को भी वेट टैक्स कम करने की मांग कर रही है। इस सवाल के जवाब में टीएस का सिंह देव ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर जनता को गुमराह करती है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर तीन प्रकार के टैक्स केन्द्र सरकार लगाती है, इसमें एक सेल टैक्स दूसरा एक्साईज व तीसरा वैट टैक्स है। एक्साइज की राशि का 42 प्रतिशत राज्यों को जाता है। दो अन्य टैक्स को कम करने के बजाए एक्साइज को कम किया गया है। जिससे राज्य सरकार का 42 प्रतिशत तो ले ली लिया और उपर से राज्य सरकार को टैक्स करने को कहा रहे हैं। अभी पेट्रोल डीजल की दर में जो कमी आई है इससे छत्तीसगढ़ को 5 सौ करोड़ का नुकसान हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से का नहीं बल्कि साझा हिस्से का टैक्स कम किया है। यदि सेल व वैट टैक्स में कमी की गई होती तो राज्य सरकार भी इस पर अवश्य विचार करती।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news