रायगढ़

रायगढ़ के दो एसडीएम सहित पांच अफसरों के तबादले
24-May-2022 4:53 PM
रायगढ़ के दो एसडीएम सहित पांच अफसरों के तबादले

रायगढ़,  24 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के कई अधिकारियों को इधर उधर किया है। रायगढ़ जिले के दो एसडीएम सहित पांच अधिकारियों को बाहरी जिलों में स्थानांतरित किया गया है।
राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार बिलासपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा को रायगढ़ में इसी पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि निगम  आयुक्त धमतरी मनीष मिश्रा को संयुक्त कलेक्टर बनाकर रायगढ़ भेजा गया है। रायगढ़ जनपद के सीईओ सागर सिंह राज को संयुक्त कलेक्टर बनाकर सूरजपुर भेजा जा रहा है, तो उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर सुकमा रूपेन्द्र पटेल अब रायगढ़ जनपद के नए सीईओ होंगे। इसी तरह अपर कलेक्टर रायगढ़ राम अधारी कुरूवंशी को बिलासपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर रहते हुए सारंगढ़ एसडीएम का प्रभार सम्हाल रहे नंदकुमार चैबे बस्तर में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है तो वहीं रायगढ़ एसडीएम युगल किशोर उर्वसा को संयुक्त कलेक्टर के रूप में बेमेतरा में पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ रहीं सीमा पात्रे को जनपद पंचायत कोरबा में सीईओ के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news