रायगढ़

आशीर्वाद पुरम कॉलोनी अब तक नहीं हुआ निगम को हैंडओवर, आयुक्त को ज्ञापन
18-Jun-2022 5:05 PM
आशीर्वाद पुरम कॉलोनी अब तक नहीं हुआ निगम को हैंडओवर, आयुक्त को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 18 जून।
नगर निगम के वार्ड नम्बर 6 में स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी में रहने वाले दर्जनों निवासी विधायक, महापौर और निगम आयुक्त को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। काफी लंबे समय से कॉलोनीवासी कॉलोनी को नगर निगम के हैंडओवर करने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल अब तक कॉलोनी निगम के हैंडओवर नही की गई है. जिस वजह से कॉलोनीवासी कई तरह की समस्याओं से झुझते आ रहे है। अपनी समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासी एकजुट हो कर कॉलोनी हैंडओवर करवाने की दिशा में प्रयास शुरू किया है।

कॉलोनी में समस्याओं का अंबार
आशीर्वाद पुरम कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। बिना बाउंडरी की यह कॉलोनी शहर की सबसे पुरानी कॉलोनी है। इसे नियमत: अबतक निगम के हैंडओवर हो जाना चाइए था, लेकिन इसे निगम की लापरवाही कहें या कॉलोनाइजर की मनमानी! कॉलोनी अबतक निगम के हैंडओवर नही हुई है। नतीजतन कॉलोनी वासी मूलभूत समस्याओं से भी वंचित है। अपनी समस्या लेकर जब कॉलोनी के रहवासी विधायक प्रकाश नायक के पास पहुंचे जंहा विधायक ने तत्काल निगम आयुक्त को फोन कर समस्या का समाधान करने निर्देशित किया। उन्होंने कॉलोनीवासियों की समस्या निराकरण के लिए निगम कमिश्नर के नाम पत्र लिखा है। जिसे लेकर कॉलोनी के रहवासी निगम आयुक्त से भी मिलने गए थे।

विधायक प्रकाश नायक ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर कॉलोनी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए है। समस्याओं से घिरी आशीर्वाद कॉलोनी को निगम के हैंडओवर की मांग का ज्ञापन कॉलोनीवासियों ने मेयर जानकी काटजू को भी दिया है। महापौर ने कॉलोनी वासियों से कहा कि वह स्वयं कॉलोनी के निरीक्षण पर आएंगी और वँहा के लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी  वार्ड नम्बर 6 के पार्षद संजय देवांगन भी कॉलोनीवासियों के साथ महापौर से मिलने पहुंचे थे उन्होंने कहा कि जल्द ही वह निगम आयुक्त व महापौर को कॉलोनी के निरीक्षण के लिए बुलवाएँगे ताकि आम जनता की समस्या का समाधान हो सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news