बलौदा बाजार

नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के जिले में प्रथम आगमन पर स्वागत-अभिनन्दन
06-Oct-2022 5:18 PM
नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के जिले में प्रथम आगमन पर स्वागत-अभिनन्दन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर। सोमवार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के प्रथम जिला बलौदाबाजार भाटापारा आगमन पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील यदु के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया साथ ही प्रवास कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी ने बाबा गुरुघासी दास के तपोभूमि गिरौदपुरी दाम पहुंच कर दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली समृद्धि की कामना की।

साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के जन्मस्थली सोनाखान पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। बलौदाबाजार शहर एवं ग्रामीण, पलारी, संडी, भाटापारा शहर ग्रामीण, सिमगा,सुहेला, निपनिया, लवन, कसडोल, गिरौदपुरी, सोनाखान, हसुवा, गिधौरी, पवनी, भटगांव, सरसींवा में भव्य स्वागत किया गया। इस बीच बलौदाबाजार शहर मंडल अध्यक्ष संकेस शुक्ला,भूपेंद्र नाग,अंजू बघेल , रोमी साहू, प्रशांत यादव, प्रणम्य पांडेय,धीरज मिश्रा,हेमन्त साहू,अनुपम बाजपेयी,गणेश साहू,संन कुमार साहू, कमलेश साहू, आशिष टोंडर,अभिनाश शर्मा,टुकेश्वर देवांगन, टिक्की वर्मा,करण वर्मा,वासु ठाकुर, अजय गर्ग,रामलाल कुर्रे,लोकेश यदु,दीपक साहू,रवि श्रीवास्तव, विकास अग्रवाल,हितेश रात्रे सहित जिले भर से युवा मोर्चा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news