रायपुर

महादेव बुक सट्टा पुलिस को दुबई लिंक की तलाश, 18 सटोरिए दिल्ली, एमपी, यूपी से गिरफ्तार
26-Dec-2022 7:23 PM
महादेव बुक सट्टा पुलिस को दुबई लिंक की तलाश, 18 सटोरिए दिल्ली, एमपी, यूपी से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 दिसंबर। महादेव बुक के प्वाइंटर्स पर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए 18 सटोरियों को  गिरफ्तार किया। ये लोग महादेव एप में आई.डी. के जरिए ऑनलाईन सट्टा खिलाते रहे हैं।

गोलबाजार इलाके से पकड़े गए दो सटोरियो  से पूछताछ के आधार पर दिल्ली में बैठे अन्य 16 सटोरियों को इंटर स्टेट ऑपरेशन चलाकर पकड़ा  गया। इनमें से तीन सटोरिये  उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा के निवासी हैं। महादेव ऑनलाईन सट्टा लाईव केसिनो, पोकर गेम, लूडो, फुटबॉल के गेम में लगवाते हैं हार जीत का दांव। इनसे पूछताछ में आरोपियों के दुबई और अन्य अंतरराष्ट्रीय बुकिज गिरोह के संलिप्तता की, की जा रही है जांच।

इनके के कब्जे से 7 लैपटॉप, 28 मोबाईल फोन, 6 लैपटॉप चार्जर, 2 राउटर, 1 एटीएम कार्ड जप्त किया गया है। इनकी कुल कीमत  लगभग 9.15 लाख रूपए बताई गई है। साथ ही करोड़ों के सट्टे के हिसाब-किताब वाले 06  रजिस्टर भी बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ गंज, गोलबाजार थाने में धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

शनिवार को सूचना मिली थी कि  गंज इलाके के होटल सत्कार गली पास एक व्यक्ति लैपटॉप में महादेव एप के आईडी से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। इस पर पुलिस ने मुखबीर के बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराम पाठक निवासी नेवई दुर्ग का होना बताया। उसका लैपटॉप चेक करने पर महादेव एप में आईडी के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था।  कड़ाई से पूछताछ करने पर  बताया  कि वह अपने अन्य साथी फारूख रंगरेज, मो. समीर, अभिमन्यु सिंह, विवेक सिंह, दिलीप कुमार वर्मा, संजय कुमार, तुषार नागदेव, तुषार कुमार साहू जो वर्तमान में दिल्ली के नवादा मेट्रो स्टेशन पास पिल्लर नं. 722 की गली स्थित एक कमरे में उपस्थित हैं, के साथ मिलकर महादेव एप में आईडी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट मैच, लक्की-07, डक्कन टाईगर लाईक, कसिनो गेम में सट्टा खिला रहे हैं ।

इसकी सूचना पर दिल्ली भेजे गए क्राईम  यूनिट के 6 सदस्यों  ने दोनों ही ठिकानों से 16 सटोरियों को गिरफ्तार कर  से रायपुर लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में बलराम पाठक  उम्र 21 साल  रिसाली मैत्री गार्डन के पास नेवई दुर्ग,फारूख रंगरेज  उम्र 28 साल संतराबाड़ी दुर्ग,मो. समीर  उम्र 18 साल  कांटापाड़ा पदमपुर उड़ीसा, अभिमन्यु सिंह उम्र 20 साल  सिकोला भाठा दुर्ग,विवेक सिंह  उम्र 19 साल सुपेला भिलाई,दिलीप कुमार वर्मा  उम्र 34 साल  शर्मा आश्रम जोन 03, खुर्शीपार भिलाई ,संजय कुमार  उम्र 28 साल  शर्मा आश्रम जोन 03, खुर्शीपार भिलाई,तुषार नागदेव उम्र 19 साल भार्गव नगर कटनी एमपी,तुषार कुमार साहू  उम्र 19 साल पावरहाउस कैम्प-2 भिलाई,समीर खान उम्र 29 साल  पचरीपारा दुर्ग, राज साहनी उम्र 23 साल नेहरू भवन रोड चिंगरी पारा सुपेला भिलाई, सतीश कुमार उम्र 31 साल शर्मा आश्रम जोन-3, खुर्शीपार भिलाई राहुल कुमार  उम्र 28 साल  लालगंज चंदेवरा आजमगढ़ यूपी,रोहित लाल  उम्र 32 साल  कबीर मंदिर पास खुर्शीपार दुर्ग,चंदन देवांगन उम्र 22 साल  राजीव नगर वार्ड नं. 13 भिलाई दुर्ग, इम्तियाजुद्दीन उम्र 32 साल  शर्मा आश्रम जोन-3 खुर्शीपार भिलाई, रितु सिंह उम्र 19 साल  नेहरू नगर रोड सुपेला भिलाई दुर्ग धनंजय सिंह उम्र 30 साल  नेहरू नगर रोड चिंगरी पारा सुपेला भिलाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news