महासमुन्द

राष्ट्रीय जम्बूरी में महासमुंद के स्काउट गाइड का शानदार प्रदर्शन
14-Jan-2023 2:47 PM
राष्ट्रीय जम्बूरी में महासमुंद  के स्काउट गाइड का शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जनवरी।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ महासमुनद के स्काउट गाइड ने राज्य की टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य द्वारा आवंटित गतिविधियों फिजिकल डिस्पले में प्रथम स्थान, फुड प्लाजा में द्वितीय स्थान, ग्लोबल विलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जम्बूरी के चार प्रतियोगिताओं में छत्तीसढ़ को ए ग्रेड प्राप्त हुआ।

मालूम हो कि राजस्थान के रोहट पाली में 4 से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित राष्ट्रीय जम्बूरी का शुभारंभ भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने किया। स्कूल शिक्षा मंत्री व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से 381की संख्या वाला दल राष्ट्रीय जम्बूरी में सम्मिलित हुआ।

महासमुंद जिले से जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, जिला मुख्य आयुक्त येतराम साहू, उपाध्यक्ष जय पवार, नुकेश चन्द्राकर, जिला संगठन आयुक्त कमल लुनिया, गिरीश पाढ़ी, लीलिमा साहू, मनीषा नंदेश्वर, ईश्वरी पोर्ते, लता वैष्णव, रोवर लीडर राजेश शर्मा, योगेश्वर डडसेना, अजय तांडी सहित 81 प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य प्रदर्शनी एवं एथनिक शो में ए ग्रेड प्राप्त किया।

इन दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। बेटियों की सुरक्षा से जुड़े साइंस प्रोजेक्ट के प्रति भी लोगों में रूचि देखी गई। इसी तरह स्काउट विंग ने मार्चपास्ट तथा गाइड विंग ने फिजिकल डिस्प्ले में ए ग्रेड प्राप्त किया। संयुक्त प्रतियोगिताओं में ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज कलर पार्टी पेजेंट शो फूड प्लाजा फोक डांस में बी ग्रेड मिला।

स्काउट विंग की स्पर्धा कैम्प फायर व फिजिकल डिस्प्ले तथा गाइड विंग की स्पर्धा स्टेट गेट व रंगोली में बी ग्रेड हासिल हुआ। प्रतियोगिताओं के अलावा स्काउट्स गाइड्स ने एडवेंचर फन गेम्स नाइट हाइक आदि गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। तीसरे दिवस भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ ने स्टेट डे मनाया। स्टेट डे के मुख्य अतिथि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक, छत्तीसगढ़ सत्यनारायण शर्मा थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने की।

18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के चौथे दिवस आयोजित चलित झांकी प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट की पारंपरिक परिधानों में दी गई प्रस्तुति ने दिल जीत लिया। छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिरूप में लीना वर्मा राज्य की परछाई बनी हुईं थीं। पीछे छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर नारायण सहित गुंडाधुर, साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा के रूप में स्काउट्स तथा ट्राइबल मूवमेंट की याद दिलाते हिमधर साहू की अगुवाई में कबीला नृत्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। माई की पालकी- बस्तर दशहरा- आंगा देव आदिवासी समाज की आस्था को प्रदर्शित कर रहे थे।     

छत्तीसगढ़ शासन की योजना नरवा- गरवा- घुरवा- बाड़ी का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ाव को दर्शा रहा था। छत्तीसगढ़ का लोक पर्व भोजली और इसके पीछे राउत नाचा, पंथी, सुआ नृत्य राज्य की संस्कृति की झलक दिखला रहे थे। सरगुजा के विवाह की परंपरा और करमा नृत्य लोगों का मन मोह रहा था।

स्काउट गाइड के सफलता पूर्वक वापस लौटने पर जिला संघ महासमुंद के समस्त पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, संजय शर्मा, ऐश्वर्या तिवारी, डा. मंजू शर्मा, धर्मशीला दास, गाइड कमिश्नर एवं जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी सौरिन चन्द्रसेन, स्काउट कमिश्नर हिमांशु भारतीय, सहायक संचालक सतीश नायर, नंद किशोर सिन्हा, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला सचिव रामकुमार साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चन्द्राकर, मधु शर्मा, संयुक्त सचिव चन्द्रकांता ठाकुर, सहसचिव तुलेन्द्र सागर, कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे ने दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news