गरियाबंद

दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज
20-Feb-2023 3:26 PM
दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 20 फरवरी। 
दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का  आयोजन जिला  मुख्यालय स्तिथ गांधी मैदान  कान्हा युवा मंडल द्वारा 21 फरवरी से 22 फरवरी को आयोजित  किया गया है,जिसमें देश  भर के अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन खिलाड़ी शिरकत करेंगी।

गरियाबंद नगर के स्थानीय कान्हा युवा मंडल गांधी मैदान गरियाबंद एवम नगर के गणमान्य नागरिक गण, स्थानीय  जनप्रतिनिधि, तथा खेल प्रेमीयो के सामूहिक प्रयास से मंगलवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 21 फरवरी से 22 फरवरी 2023 को आयोजित  किया गया है, जिसमें देश भर के अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन खिलाडी शिरकत करेंगी,उक्त दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला चैम्पियंशिप में कुल 6 टीमों को आमंत्रित किया गया है ,  जिसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू,  हरियाणा, दिल्ली , बीएस पी भिलाई, राजधानी रायपुर की प्रमुख टीम  सम्मिलित  होगी।

उक्त  छ: टीमों के बीच सुपर लीग मुकाबला होगा जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के रेफरी को विशेष रूप से आमंत्रित कर बुलाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद नायर  एवं उनकी टीम इस पूरे चैंपियनशिप को सुपर लीग के आधार पर सम्पन्न करेंगे।पश्चिम बंगाल की अनूश्री घोष दो बार एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबॉल दल की सदस्य रह चुकी ,एवं हरियाणा की पूजा देवी तथा तमिलनाडु की वी भारतीय का खेल आकर्षण का केंद्र होगा।

ज्ञात हो कि  कान्हा युवा मंडल का मुख्य उद्देश्य बालिका वर्ग को खेल से जोडऩा है,ताकि उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ सके। गांधी मैदान वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर में बालिका वर्ग को प्रतिदिन विशेष प्रशिक्षण अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू एवं सूरज महाडिक तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र यादव द्वारा दिया जाता है,जिसमें इस वर्ष 17 खिलाडिय़ों ने राज्य स्तर पर और 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे । इस बड़े आयोजन से हमारे गरियाबंद की खिलाड़ी बहुत कुछ सीखेंगी,और जो बालक या बालिका खेल से अछूता है वह खेल देख कर मैदान की ओर अपना कदम बढाएंगे, जो इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

नगर में पहली बार दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला वॉलीबॉल चैम्पियशिप गरियाबंद जिला एवं आयोजित हो रहा है, जो एक ऐतिसाहिक कदम है।
संस्था द्वारा महिला को प्रोत्साहन देने का काम समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से करते आ रहे है। इसी कारण इस चैम्पियशिप में पुस्कार की राशि प्रथम विजेता टीम को  70 हजार एवं उपविजेता टीम को 35 हजार प्रदान किया जाएगा,जो पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा पुरस्कार राशि है, जिसका चर्चा और प्रशंसा सब तरफ हो लगी है। खिलाडिय़ों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को जो नाश्ता एवं भोजन दिया जाता है। उस पर विशेष ध्यान रखा गया है। वॉलीबॉल के इस महाकुम्भ में छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज खिलाड़ी, एवं खेल से जुड़े पदाधिकारी गरियाबंद के पावन धरा में पधारेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news