गरियाबंद

एफ आईआर से नहीं डरते भाजपाई- नेहरू लाल
21-Feb-2023 7:12 PM
एफ आईआर से नहीं डरते भाजपाई- नेहरू लाल

नवापारा-राजिम, 21 फरवरी। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि चक्काजाम आंदोलन पर मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही मुकदमेबाजी से भाजपा डरने वाली नहीं है।

बस्तर में भाजपा नेताओं की नृशंस हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा किए गए जंगी प्रदर्शन पर सरकार द्वारा मुकदमे लादे जाने की शुरूआत करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि भूपेश सरकार जितना चाहे उतना दमन कर ले। भाजपा आपकी नाक में दम कर देगी और जनता आपको उखाडक़र फेंक देगी। अब उल्टी गिनती शुरु हो गई है। अपनी चिंता करें। भाजपा का कार्यकर्ता किसी भी दमन के सामने झुकने वाला नहीं है। हम संघर्ष करते हुए आगे बढ़े है और आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं।

आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ, हमारे नेताओं के साथ जितना दमन चक्र चलाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news