गरियाबंद

पानी लाओ-खेती बचाओ, सिकासेर जलाशय से नहर बनाओ की मांग को ले राज्यपाल भवन तक पदयात्रा
23-Feb-2023 2:56 PM
पानी लाओ-खेती बचाओ, सिकासेर जलाशय से नहर बनाओ की मांग को ले राज्यपाल भवन तक पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 फरवरी।
किसानों के हित में सिकासार जलाशय से प्रस्तावित नहर निर्माण की मांग को लेकर गरियाबंद के अंतिम छोर ग्राम उम्दा सिकासार के मुहाने से पदयात्रा का शुभारंभ मां पतई की पूजा अर्चना कर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, केसरी ध्रुव, किसान मोर्चा महामंत्री मनीष हरित सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने बताया कि नहर निर्माण से गरियाबंद के उम्दा, डुमरबहरा, गोदरबाय, लिटिपरा, कोडोपाली, लोहारी, पीपरछेड़ी, छुरा क्षेत्र के कोटरी जलाशय के दर्जनों गांव एवं फिंगेश्वर क्षेत्र आमानाला जलाशय के गुंडदेही जलाशय, सुखा नदी में बनने वाले बैराज के गांव अनेक गांव एवं महासमुंद जिला के कोडार जलाशय, चरौदा जलाशय तक लाभान्वित होंगे। श्री साहू ने बताया कि पदयात्रा 25 फरवरी को रायपुर के राम मंदिर से राजभवन के लिए कुच करेगी। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान बंधु शामिल रहेंगे।

पदयात्रा के चौथे दिन बुधवार को महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नहर निर्माण से किसानों की आर्थिक लाभ होगा। वे सही समय में अपनी खेती किसानी का कार्य पूरा कर पाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल, रिकेश साहू, राजू साहू, ईश्वर वर्मा, शिव जायसवाल, हरिश्चंद्र, संतोष, वरुण नेताम, अवध राम, महेश नेताम, कार्तिक नागेश, सदाराम, रितोराम, महादेव, लखन, खेदूराम यादव, निलेश्वर यादव, दिनेश यादव, मोहन यादव, लिलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news