बेमेतरा

बेमेतरा-मारो में जलस्तर गिरने से पावर पंप बंद, गहराने लगा जल संकट
19-May-2023 2:10 PM
बेमेतरा-मारो में जलस्तर गिरने से  पावर पंप बंद, गहराने लगा जल संकट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 19 मई। 
जिला मुख्यालय का जल स्तर 15 दिनों में 40 से 60 फिट तक नीचे चला गया है। जलस्तर गिरने की वजह से पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई हैं। नगर पालिका द्वारा पेयजल संकट का सामना कर रहे शहर के अलग-अलग 5 वार्डो में समुचित पेटजल समस्या के लिए टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। जिला मुख्यालय में तेजी से जलस्तर काम हो रहा है। बीते 15 दिनों में शहर का जलस्तर प्रतिदिन 3 से 4 फिट नीचे उतर रहा है।

इसी वजह से शहर के 5 स्थानों पर नगर पालिका की टीम द्वारा 40 से 60 फीट गहराई तक नया पाइप डाला गया है। बताया गया कि जिन 5 वार्डो में पावर पंप बंद पड़ा हुआ है जिसमें वार्ड एक पिकरी स्कूल के पीछे, हाईस्कूल रोड, पांडे तालाब, आबादीपारा मोटभटठा, वार्ड दो व तीन, वार्ड 20 में पावर पंप जलस्तर कम होने की वजह से काम नहीं कर रहा है। पावर पंप बंद होने की वजह से नागरिकों के लिए पेयजल की आपूर्ति नगर पालिका द्वारा पानी टैंकर के माध्यम से किया जा रहा है जो लोगों के दैनिक उपयोग के लिए जरूरी आवश्यकता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को कम ही पानी मिल पा रहा है। सीएमओ भूपेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि नगर में जहां पर पेयजल संकट या पंप खराब होने की वजह से सप्लाई प्रभावित हुआ है वहां पर पहले टीम भेजकर सुधार किया जा रहा है वहीं पानी टैंकर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

घरेलू पावर पंप भी जवाब देने लगे हैं 
शहर में लोगों द्वारा घरो में अपने उपयोग के लिए लगाया गया पावर पंप जलस्तर गिरने की वजह से जवाब देने लगा है। लोगों को पाईप डलवा कर पंप का जलस्तर को बढ़ाने के लिए कामगारों का तलाश करने व सुधार कराने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। नगर के रामकुमार वर्मा ने बताया कि मेरे यहां का पावर पंप खराब है जिसे सुधरवाने के लिए मिस्त्री नहीं मिल रहा है। सुधारक हेमन्म सेन ने बताया कि पाइप डलवाने के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं पर समय की कमी की वजह से कम ही काम हो पा रहा है।

वार्ड 20 में चालीस फिट नया पाइप डाला गया 
नगर के वार्ड 20 में किसान भवन के पीछे लगाया गया पावर पंप बिते 5 दिनो से जलस्तर गिरने की वजह से पेयजल सप्लाई बाधित रहा है जिसे गुरूवार को नगर पालिका की टीम द्वारा करीब 40 फीट पाईप का विस्तार कर आज दुरूस्त किया गया तब जाकर वार्ड वालों के लिए पानी सप्लाई शुरू हो पाया है। बहरहाल जिला मुख्यालय में तेजी से गिरते जलस्तर ने पेयजल सप्लाई को प्रभावित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news