नारायणपुर

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है भूपेश सरकार- केदार कश्यप
31-Aug-2023 7:16 PM
स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अन्याय कर  रही है भूपेश सरकार- केदार कश्यप

 40 हजार कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनहीन कांग्रेस सरकार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 31 अगस्त। भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश के 40 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने घोषणा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की संवेदना मर चुकी है।

श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है, सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कर्मचारी विभिन्न तरीकों से प्रयासरत हैं, परन्तु राज्य की भूपेश सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

श्री कश्यप ने कहा कि 2018 में कर्मचारियों से झूठे वादे करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग का दमन किया है, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं देने वाले कर्मठ और कर्तव्य निष्ठ कर्मचारियों की अधिकार पर डाका डालने वाली यह सरकार माफी के योग्य नहीं है। 40 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को मानने की बजाय राज्य की कांग्रेस सरकार इन कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।

श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा इस दमनात्मक कार्रवाई की निंदा करती है और आंदोलनरत सभी कर्मचारियों की मांगों के साथ भाजपा खड़ी है। राज्य सरकार इनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर मांगों का निराकरण करे अन्यथा, राज्य सरकार को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news