नारायणपुर

सडक़ जर्जर, गड्ढे ही गड्ढे, भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
10-Sep-2023 3:03 PM
सडक़ जर्जर, गड्ढे ही गड्ढे, भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 10 सितंबर। जि़ले की सडक़ की खस्ता हाल हैं। सडक़ में जानलेवा गड्ढे हैं। जिससे आक्रोशित भाजपाइयों ने गड्ढे में पौधारोपण किया।

ज्ञात हो कि नारायणपुर शहर को जोडऩे वाली ओरछा कोण्डागांव अंतागढ़ सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हंै। जिसमें राहगीर अपने जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। सरकार का ध्यान कई बार ग्रामीणों ने आकर्षित किया, फिर भी किसी प्रकार का कार्य होते नहीं दिख रहा है। माइंस गाड़ी के निरंतर चलने के कारण सडक़ बदहाल हो गई है।

इन्हीं सभी से नाराज होकर शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम की अगवाई में नारायणपुर भाजपा के साथियों द्वारा सडक़ में हुये गड्ढे पर पौधारोपण करते हुए विरोध जताया है एवं गड्ढों का नामकरण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डबरा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा डबरा एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप का नाम दिया। आगे रूपसाय सलाम ने कहा कि यहां मछली पालन कर मुख्यमंत्री के लिए भिजवाया जाएगा।

वहीं पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जैकी कश्यप ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार केवल भ्रष्टाचार में डूबी हुई है सरकार आम जनता के सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। केवल भ्रष्टाचार में  डूबी हुई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए चेतावनी दी कि अगर समय रहते उचित समाधान नहीं निकाला जाता है तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news