गरियाबंद

भेण्डरी में हिंगलाज देवी की झांकी का निर्माण पूरा
16-Oct-2023 2:20 PM
भेण्डरी में हिंगलाज देवी की झांकी का निर्माण पूरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 अक्टूबर। ग्राम भेण्डरी सहित अंचल में 9 शुभ योगों के साथ नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हुआ। शक्ति की भक्ति में डूबे भक्त सुबह से दुर्गा पंडालों में मां अम्बे को विराजमान करने के लिए जुटे रहे। यहां 51 शक्तिपीठ में से एक माता हिंगलाज देवी के दर्शन झांकी के माध्यम से मिलेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से 10 जवान की मांग की गई है, ताकि किसी प्रकार से भक्तों को असुविधा ना हो।  नवरात्रि के प्रारंभ दिन माता की प्रतिमा को भक्त सुविधा अनुसार ले जाते दिखे। ग्राम भेण्डरी में सर्वप्रथम मां शीतला मंदिर के पंडित के मंत्रोच्चार के साथ ज्योति जंवारा बोए गए। इस वर्ष मां शीतला माता मंदिर में 255 मनोकामनाएं दीपक जलाए गए हैं। समिति के कोमल सिन्हा, सरपंच प्रीत राम देवांगन, बैगा संतराम साहू मां शीतला समिति की देखरेख करते हैं।  मैहर दुर्गा उत्सव समिति ने भी माता हिंगलाज के झांकी स्थल पर अखंड ज्योति जलाई।

पंडाल में 15 फीट की मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना पंडित राकेश शुक्ला, राम मिलन पांडे के सानिध्य में विधि विधान से मंत्रोच्चार कर की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news