गरियाबंद
![सशिमं में देवउठनी का पर्व मनाया सशिमं में देवउठनी का पर्व मनाया](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/17009928823.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 26 नवंबर। फिंगेश्वर के सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में देवउठनी एवं तुलसी विवाह का पर्व धूमधाम से पूजा अर्चना कर मनाया गया।
इस दौरान श्री बालाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामूराम साहू, संस्था के प्राचार्य दीपक शुक्ला, प्रधानाचार्य सुरेश यादव की उपस्थिति में पंडित कृष्ण महाराज द्वारा विधि विधान से मंत्र उचचार एवं पूजा सामग्री भेंट किया गया। इस अवसर पर रामू राम साहू ने कहा कि यह पर्व को हमारे भारतीय संस्कृति का महान पर्व तथा जीवन पद्धति से जुड़ा हुआ।
दीपक शुक्ला प्राचार्य ने तुलसी माता एवं शालिग्राम के विवाह पर प्रकाश डाला। अंत में बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य यादराम साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य यादराम साहू, ममता ठाकुर, सुलोचना निर्मलकर, जवाहर यादव, निरंजना शुक्ला, ललिता सिन्हा, राजू कुंभकार, सहित आचार्य-दीदी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।