गरियाबंद

कुणाल यादव का हॉकी टीम में चयन
30-Nov-2023 8:21 PM
कुणाल यादव का हॉकी टीम में चयन

राजिम, 30 नवंबर। शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय के बी. ए. तृतीय वर्ष के छात्र कुणाल यादव का चयन पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय शुक्ल रायपुर की हॉकी टीम में हुआ है। 25 नवंबर 2023 को विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों द्वारा ट्रायल का आयोजन किया गया था। जिसमें कुणाल यादव ने भाग लिया और ट्रायल पश्चात उनका चयन अंतर विश्वविद्यालयीन हॉकी प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया। दिसंबर माह में प्रतियोगिता राउरकेला ओडिशा में आयोजित है। महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है कि राजिम क्षेत्र के खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वर्तमान में कुणाल यादव विश्वविद्यालय के पांच दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण में भाग लेने रायपुर गए हुए हैं। कुणाल यादव के विश्वविद्यालय स्तर पर चयन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य एम.एल. वर्मा, डॉ. गोवर्धन यदु ,डॉ. समीक्षा चंद्राकर और समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ ने अग्रिम बधाई और शुभकामना दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news