धमतरी

मोदी को तीसरी बार सत्ता में लाने गाँव चलो घर चलो अभियान
04-Feb-2024 4:16 PM
मोदी को तीसरी बार सत्ता में लाने गाँव चलो घर चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 4 फरवरी।
आम चुनाव से पहले मोदी गारंटी को लोगों तक पहुंचाने भाजपा द्वारा गाँव चलो घर चलो अभियान की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित कर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

विधानसभा मुख्यालय के भाजपा कार्यालय कुरूद में शनिवार को हुए कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, नारी वंदन अभियान और भाजपा प्रवेश समिति जिला सहसंयोजक ज्योति चन्द्राकर ने कुरूद विधानसभा के सभी पदाधिकारियों एवं गाँव संयोजको को विधानसभा के सभी 161 गाँवों मे 3 दिन रुक कर मोदी की गारंटी और केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-मन तक पहुंचाने का तरीका बताया। 

भाजपा जिला संयोजक भानु चन्द्राकर ने गाँव चलो घर चलो सहित तीनों अभियान से जुडऩे गाँव में जाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सुची जारी करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाले साहित्य पत्रक और कैलेण्डर के माध्यम से 4 से 11 फरवरी तक इस अभियान से जुड़े लोगों को आम नागरिकों और प्रबुद्धजनों को अवगत कराना होगा। 

उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक इस अभियान को प्रत्येक गाँव में पहुंचकर विशिष्ट व्यक्तियों, संघ समुहो और पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं से मिलना है। जिससे आने वाले आम चुनावों में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बना भारत को विकसित बनाने के लिए संकल्प लेना है। इस अवसर पर प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी,अभियान से जुड़े गाँव के संयोजक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी, महिला मोर्चा की सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news