धमतरी

महतारी वंदन के नियमों से कांग्रेसी असंतुष्ट
04-Feb-2024 8:49 PM
महतारी वंदन के नियमों से कांग्रेसी असंतुष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 4 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को लागू करने जैसे ही इसके नियम कायदे जारी किया। वैसे ही ताक में बैठे कांग्रेसी नेताओं ने विज्ञप्तियां जारी कर सरकार को घेरना शुरू कर दिया। हालांकिउन्हें भी प्रदेश की माली हालत पता है, लेकिन विरोध के लिए विरोध तो करना ही है।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व कांग्रेस प्रवक्ता रमेश पांडे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जारी बयान में कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवारों ने सभी महिलाओं को इस योजना में शामिल करने की बात कही थी, भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं और जनता से झूठ बोलकर वोट ले लिए। आज भाजपा सरकार ने महतारी वंदन के जो नियम बनाए हैं उसमें लाखों महिलाओं को इस योजना से वंचित कर दिया गया है। यह प्रदेश की महिलाओं का अपमान है। इसके पहले भी मोदी सरकार ने महिलाओं के जनधन खाते खुलवाकर महिलाओं के खाते में हर साल 15 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। किसानों को धान खरीदी का एक मुश्त राशि देने की बात से भाजपा मुकर गई जिससे किसान नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में महिलाएं और किसान भाजपा सरकार से अपने अपमान का बदला लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को फेल कर दिया है।

इसी तरह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव पूर्व भाजपाईयों द्वारा घर घर जाकर अपने घोषणा पत्र व मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए महतारी वंदन योजना का फार्म भरे, और सभी महिलाओं को  हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया था। लेकिन अब राज्य सरकार ने जो कंडिशन व प्रारुप तैयार किया है उसके आधार पर प्रदेश के ज्यादातर विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। उन्होंने महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news