धमतरी

कर्णेश्वर धाम में हो रहे विभिन्न विकास कार्य
07-Feb-2024 2:36 PM
कर्णेश्वर धाम में हो रहे विभिन्न विकास कार्य

नगरी, 7 फरवरी। ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव  मन्दिर में विभिन्न विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित कर्णेश्वर महादेव मन्दिर को सजाने सवारने में मन्दिर ट्रस्ट लगा हुआ है। अभी मन्दिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार व मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं  के लिये शेड,अस्थि विसर्जन घाट पर शेड का निर्माण हो रहा है।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि शासन की योजनाओं के साथ जनभागीदारी बढ़ी है। दान दाताओ के सहयोग से विभिन्न निर्माण कार्य हो रहे है । निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के लिये ट्रस्ट के सदस्य कनक राम बोरघरिया ने दो लाख रुपये प्रदान किया है। सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने मन्दिर पहुंच मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की है।ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला महोत्सव 24 से 28 फरवरी तक होगा।जिसकी तैयारी के लिये बैठक  मन्दिर प्रागण में हुई, जिसमें मेला महोत्सव को सफल बनाने विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक के अंत मे ट्रस्टी पवनभट्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

ट्रस्ट ने किया प्रकाश बैस का सम्मान वरिष्ठ ट्रस्टि प्रकाश बेश का बीजेपी के जिला अध्यक्ष बनने पर ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,सचिव ललित शर्मा, निकेश ठाकुर,कलम सिंह पवार,नागेंद्र शुक्ला, रवि ठाकुर,भरत निर्मलकर, योगेश साहू,कैलाश प्रजापति, मोहन पुजारी, सचिन भंसाली,गगन नाहटा,छबि ठाकुर, कमल डागा,महेंद्र कौशल, प्रदीप जैन,नन्द यादव,ललित निर्मलकर, मनोहर मानिक पूरी, अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू,डोमार मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा, अकबर कश्यप ,राजू सोम,प्रताप सुरेशा, दीपक यदु,खम्मन आडिल, प्रेम जीत छाबड़ा,प्रकाश सार्वा आदि की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news