बेमेतरा

आर्थिक अनियमितता पर नवागढ़ जपं अध्यक्ष बर्खास्त
15-Mar-2024 4:04 PM
आर्थिक अनियमितता पर नवागढ़ जपं अध्यक्ष बर्खास्त

 उपाध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई, कांग्रेसी खेमा चुप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 15 मार्च। आर्थिक अनियमितता का दोषी पाए जाने पर कांग्रेस समर्थित नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष अंजली मारकंडे को कलेक्टर ने बर्खास्त कर दिया है। इसमें खास बात यह है कि शिकायतकर्ता रितेश शर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ कांग्रेस का पदाधिकारी है। इस कार्रवाई से कांग्रेस में हडक़ंप मचा हुआ है। क्योंकि शिकायतकर्ता व अनावेदक दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर अंजली मार्कंडेय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने बर्खास्त करने की कार्रवाई की है। अध्यक्ष रितेश शर्मा ने चार बिंदुओं में शिकायत कर जांच की मांग की थी। जांच में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता पाई गई। पंचायत अध्यक्ष की बर्खास्तगी की यह बड़ी कार्रवाई है।

उपाध्यक्ष ने चार बिंदुओं में शिकायत कर की थी कार्रवाई की मांग

आवेदक रितेश शर्मा एवं लखन सिंह सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत नवागढ़ ने अध्यक्ष अंजली मारकंडे द्वारा शासकीय राशि के दुरुपयोग की जांच किए जाने को लेकर चार बिंदुओं में शिकायत कर जांच की मांग की। जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत नवागढ़ को शासन से प्राप्त आवंटन से 2 लाख रुपए को व्यक्तिगत उपयोग हेतु प्रदान किया गया। जनपद पंचायत नवागढ़ की सामान्य सभा बैठक में 15वें वित्त आयोग की राशि का कार्य योजना बनाया गया है। इसके अनुमोदन के लिए 10 अप्रैल को जनपद पंचायत के अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है, परंतु आज दिनांक तक कोई करवाई नहीं किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत फर्जी बिल लगाकर किया भुगतान

जनपद पंचायत नवागढ़ स्वच्छ भारत मिशन शाखा में लगभग 11 लाख 22 हजार 394 रुपए व्यय फ्लेक्स व डीजल में किया गया है। जनपद पंचायत नवागढ़ के सामने बने कांप्लेक्स आवंटन लीज राशि का व सामान्य प्रशासन समिति द्वारा अनुमोदित विकास कार्य में नही कर फर्जी बिल लगाकर भुगतान किया गया।

निजी उपयोग के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष ने फंड से लिए 2 लाख

अंजली मारकंडे अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ द्वारा 2 साल पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ से निजी कार्य के लिए आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर 2 लाख रुपए प्रदान करने आवेदन किया। कार्यालय जनपद पंचायत नवागढ़ के नोट शीट में वर्ष 2021-22 में तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ द्वारा जनपद विकास निधि से भुगतान करने आदेशित किया। यह भुगतान पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के खिलाफ है वहीं अंजलि मारकंडे के द्वारा आज दिनांक तक राशि को जमा नहीं कराया गया है।

सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का उल्लंघन

सामान्य सभा की बैठक में विकास योजना 2022-23 के लिए शासन से प्राप्त आवंटन पेयजल, स्वच्छता, पाईप पुलिया एवं सडक़ निर्माण एवं सांस्कृतिक क्रियाकलाप इत्यादि मदों में ग्राम पंचायतवार स्वीकृत किए जाने हेतु सर्व सम्मति प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित होने के उपरांत वर्ष 2022 में स्वीकृत कार्यों की पोर्टल पर प्रविष्टि पश्चात संशोधन हेतु प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ की ओर से संशोधन के संबंध में अभिमत नोट सीट भेजी गई थी, किंतु उक्त नोट सीट में आज दिनांक तक जनपद पंचायत को वापस नहीं किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हुए 11 लाख के व्यय का हिसाब नहीं

स्वच्छ भारत मिशन शाखा में लगभग 11 लाख 22 हजार रुपए के हुए फ्लेक्स व डीजल में किए जाने संबंध में प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों में किए गए व्यय के संबंधित कैश बुक की जांच प्रेमचंद एंड कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट रायपुर द्वारा किया गया। जिसके कारण जांच नहीं की गई।

भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन समाचार

अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ द्वारा गिधवा परसदा पक्षी महोत्सव 2020 हेतु उनके स्वयं के द्वारा तैयार करवाया गया फ्रेम का बिल 20 हजार रुपए एवं पोस्टर का 20 हजार भुगतान लीज में उपलब्ध राशि से किया गया। दोनों बिलों का भुगतान आकांक्षा फ्लेक्स भाटापारा को किया गया, जिसमें भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news