धमतरी

नगरी में कार्यकर्ता सम्मेलन, कांकेर लोकसभा फतेह करने का संकल्प
07-Apr-2024 2:39 PM
नगरी में कार्यकर्ता सम्मेलन, कांकेर लोकसभा फतेह करने का संकल्प

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 अप्रैल।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सिहावा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांकेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को होने वाले लोकसभा चुनाव में विजय दिलाने हेतु कार्यकर्ता सम्मेलन हल्बा समाज भवन नगरी में आहुत की गई।

जिसमें नगरी, बेलर, व कुकरेल ब्लाक के बूथ सेक्टर, व वरिष्ठ कांग्रेस,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें सभी ने एक स्वर में कांकेर लोकसभा से बीरेश ठाकुर को सांसद बनाने के लिए हुँकार भरते हुए कांकेर लोकसभा फतेह करने का संकल्प लिया। 

वहीं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम,लोकसभा चुनाव संचालन समन्वयक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संत नेताम, पूर्व विधायक द्वय डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, अशोक सोम,जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर हेमन्त ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति मीना बंजारे,जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी,बी.एस.ठाकुर, जिला धमतरी अध्यक्ष शरद लोहाना, उपाध्यक्ष धमतरी भानेन्द्र ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष नगरी भूषण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बेलर कैलाश प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिन्दा नेताम आलोक जाधव, शिव कुमार परिहार,राम भरोसा साहू, आदि उपस्थित रहे।

काँग्रेस के नेताओं ने अपने उद्धबोधन में चुनाव जीतने के लिये सुझाव दिये व रणनीति बना कर काम करने की बात कही। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पांच न्याय युवा न्याय, नारी न्याय, मजदूर न्याय, किसान न्याय, जनभागीदारी न्याय के घोषणा पत्र को घर - घर जा कर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर भारती जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे छलावा, बढ़ती  हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे छलवा को जन जन तक पहुंचाकर देश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने की बात कहीं । साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कमर कसकर चुनाव के मैदान में जा कर कांकेर लोकसभा से बीरेश ठाकुर जी को सांसद बना कर दिल्ली भेजने की बात कही।

कार्यकर्ता सम्मेलन में करण चंद्राकर,नीरज साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रकला नेताम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिंदा नेताम, प्रमोद कुंजाम,सोनू चौहान,टेश्वर ध्रुव, महिला कांग्रेस नगरी अध्यक्ष विमला मरकाम, दीपक बिसेन,उमेश देव,पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि ठाकुर,छबि ठाकुर,भरत निर्मलकर, भारत भूषण ठाकुर, छबिलाल सिन्हा, सजल नाग, महेन्द्र पाण्डेय आदित्य तिवारी, अंकुश देवांगन, कमल नारायण सिन्हा , भूपेन्द्र ठाकुर सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश मिश्रा ने किया। 

आभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news