कवर्धा

प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है- डिप्टी सीएम शर्मा
10-Jul-2024 2:41 PM
प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां  के नाम लगाना है- डिप्टी सीएम शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 10 जुलाई।
मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया। उपमुख्यमंत्री सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्काउट गाईड के सदस्य, हरितिमा गु्रप के सदस्य सहित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कवर्धा वन मंडल में एक-पेड़-माँ-के-नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नि:शुल्क पौधा वितरण के लिए स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक-पेड़ मॉं-के-नाम प्रारंभ किया गया है। जो मूलत: वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान के तहत् देश में सितंबर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च, 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इसके लिए उमतपसपमिण्दपबण्पद नामक वेबपोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें अभियान संबंधी जानकारी की नियमित प्रविष्टि की जा रही है। 

श्री शर्मा ने बताया कि कि नि:शुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यू.आर. कोड जारी किए गए है। जिससे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 03 सम्पर्क नंबर भी जारी किया है। जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जाएगा तथा शनिवार एवं रविवार को पौधा वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, जनपद उपाध्यक्ष  विरेन्द्र साहू,  कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  दिनेश चंद्रवंशी, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी शशिकुमार सिंह सहित स्काऊट गाईड, हरितिमा गु्रप के सदस्य, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news