कवर्धा

योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है-लखन लाल
21-Jun-2024 7:01 PM
योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है-लखन लाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान के डोम में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाडिय़ों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने निर्धारित समय 6.30 बजे से योगासन के सभी आसन, कपालभारती, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प आदि का अभ्यास कराया। जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय, जनपद पंचायत स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया।

जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ऋषि मुनियों ने आदिकाल से योग को बहुत बड़ा महत्व दिया है। पूर्व में जब चिकित्सा की सुविधा नहीं थी तब योग के माध्यम से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहे इसके लिए कार्य किया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर विशेष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पहल करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह पूरे विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया है ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य और सुखमय जीवन का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि योग, जो प्राचीन भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, शरीर और मन को संतुलित करने के लिए आसनों, प्राणायाम और ध्यान का समन्वय करता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, दुनियाभर में योग सत्रों, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं।

जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित जिले के गणमान्य नागरिकों ने किया योगाभ्यास

पीजी कॉलेज मैदान के डोम में आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष इंद्रणी दिनेश चंद्रवशी, उपाध्यक्ष  बीरेन्द्र साहू,  जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट,  तुकाराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अनिल ठाकुर, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  श्रीकांत उपाध्याय, रामबिलास चंद्रवंशी, पार्षद रिंकेश वैष्णव, श्री मनिराम साहू,  खिलेश्वर साहू,  सुनील दोशी, सनत साहू, रघुनाथ योगी,  अजय ठाकुर सहित कलेक्टर  जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी  शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, समाज कल्याण विभाग एवं जिला आयुर्वेद विभाग सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाडिय़ों ने योगा अभ्यास किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news