रायगढ़

पीढ़ी दर पीढ़ी तुष्टिकरण की राजनीति करती रही कांग्रेस- ओपी चौधरी
24-May-2024 4:38 PM
पीढ़ी दर पीढ़ी तुष्टिकरण की राजनीति  करती रही कांग्रेस- ओपी चौधरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 24 मई।
राजधानी में मीडिया को दिए सवालों के जवाब में वित्त मंत्री ओपी ने कहा कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के सभी साथी तुष्टिकरण की राजनीति पर भरोसा करते रहे है। तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर इंडी गंठबंधन की अगुवाई करने वाली कांग्रेस के पीढ़ी दर पीढ़ी लिए गए फैसलों से अवगत कराते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा कांग्रेस दशकों से पीढ़ी दर पीढ़ी तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। 

इसका प्रमाण देते हुए ओपी ने कहा 1956 के दौरान नेहरू जी कार्यकाल के दौरान हिंदू माता बहनों को हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम का लाभ मिला लेकिन तुष्टिकरण के मद्देनजर मुसलमानों को लाभ नही दिला पाए। इंदिरा के जमाने में गौ हत्या का विरोध करने वाले करपात्री महाराज के नेतृत्व में सांसद में शांति पूर्ण विरोध किए जाने कर निहत्थे साधु संतों पर गोलियां चलवाई गई। 

राजीव गांधी जी के जमाने में शहबानो प्रकरण का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा शहबानो के पक्ष में तलाक को लेकर भरण पोषण का आदेश दिए जाने पर राजीव गांधी ने तुष्टिकरण के मद्देनजर सांसद में अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हो बदल दिया। तुष्टिकरण का यह दौर नहीं थमा नेहरू के बाद इंदिरा इसके बाद राजीव गांधी उसके बाद सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह से कहलवाया कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस निरंतर तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। 

कांग्रेस को डूबती नाव बताते हुए एक अन्य सवाल के जवाब में  ओपी ने कहा सबसे बड़ा राजनीतिक दल डूबती नाव कैसे बना इस पर राहुल गांधी को आत्ममंथन करना चाहिए। ओपी ने परिवार वाद को कांग्रेस के लिए बड़ी त्रासदी बताते हुए कहा परिवार वाद की वजह से कांग्रेस की यह दुर्दशा हुई है। अपना गिरेबान झांकने की बजाय आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने वाली कांग्रेस को भारत के लोकतंत्र, मीडिया, न्याय पालिका चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। सब पर अविश्वास करते हुए मिथ्या आरोप लगाना कांग्रेस की नियति बन चुकी  है। 

कांग्रेस को परिवार वाद से मुक्त होने की सलाह देते हुए ओपी ने कहा कांग्रेस को  पहले अपने गिरेबा में  झांकना चाहिए। नक्सल वाद के संबध में किए गए सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा संविधान की संप्रभुता को स्वीकार नहीं करने वाले, आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए तमाम आतंकवाद नक्सलवाद माओवाद संगठनों के जड़ से उन्मूलन हेतु केंद्र की भाजपा सरकार के पास ठोस एवं स्पष्ट रणनीति है। 

देश के गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में विष्णु देव साय की सरकार में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सल वाद के जड़ से उन्मूलन के लिए लगातार केंद्र की ठोस रणनीति पर अमल कर रहे है। नक्सलवाद एवं माओवाद की समाप्ति के लिए विष्णु देव साय सरकार कमर कस कर तैयार है। भाजपा की सरकार में पांच महीनों के दौरान आक्रामक कार्रवाई का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा इस कार्रवाई के सुखद परिणाम सामने आए है। भाजपा की स्पष्ट नीति नक्सलियों का जड़ से खात्मा है। गृह मंत्री विजय शर्मा जी के बयान नक्सलियों से  चर्चा के सवाल पर ओपी ने कहा हमारी स्पष्ट नीतियों के तहत यदि वे कुछ चाहते है तो उन्हें अपनी बाते आमने रखनी चाहिए इसका जिक्र भी गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया है।

कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों पर कार्रवाई के सवाल पर वित्त मंत्री ओपी ने कहा कांग्रेस ने शराब,कोयला रेत गोबर गौठान भर्ती सभी में जमकर घोटाला किया है। राजधानी सहित अन्य शहरों के मास्टर प्लान भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे। भाजपा सरकार ने सभी मामलों में जांच की घोषणा की है। बहुत से मामलों में निरंतर  जांच जारी है। पुरानी सरकारों को गलतियों को सुधारा जा रहा है। आवास विभाग सभी तथ्यों की समीक्षा कर रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित राजधानी के आस पास के क्षेत्र को स्टेट कैपिटल के रूप में विकसित करने के लिए विष्णु देव की सरकार तेजी से काम कर रही है। आवास पर्यावरण विभाग पूरी तरह से  सभी बिंदुओं की समीक्षा कर रहा है। जांच हेतु गठित कमेटी गलत पाए जाने कर दोषियों को नहीं बख्सेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news