रायगढ़

पद्म पुरस्कार के लिए 18 तक ऑनलाईन आवेदन
16-Jun-2024 9:03 PM
पद्म पुरस्कार के लिए 18 तक ऑनलाईन आवेदन

रायगढ़, 14 जून। भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कार 2025 के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 18 जून तक ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। उप संचालक समाज कल्याण, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, विज्ञान और इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों सेवा के लिए प्रदाय किया जाता है।

कोई भी व्यक्ति किसी जाति व्यवसाय हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान नियमावली वेबसाईट पर उपलब्ध है।

अत: जिले के निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप योग्य पात्र व्यक्ति ऑनलाईन माध्यम से आवेदन पत्र 18 जून तक प्रेषित करते हुए इसकी एक प्रति जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला-रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news