रायपुर

कलेक्टर की आरंग जनपद में अस्पताल, राशन दुकान सचिव कार्यालय में दबिश
14-Jun-2024 8:42 PM
कलेक्टर की आरंग जनपद में अस्पताल, राशन दुकान सचिव कार्यालय में दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार सुबह  जनपद पंचायत आरंग के ग्राम गुल्लू में नल जल योजना के हितग्राही श्री चम्पेश्वर लोधी के घर पहुंचे।

 डॉ. सिंह ने नल जल योजना से आ रहे जल की अवधि, गति और गुणवत्ता की जाँच की। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी एवं निराकरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वे  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गुल्लू का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से खाद बीज उपलब्धता के बारे में बात की। यहां से वे शासकीय आयुर्वेद औषधालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों,  केंद्र में पदस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर डॉ. सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी से खऱास आने पर औषधीय लेकर उसका सेवन भी किया।  ग्राम गुल्लू में शासकीय उचित मूल्य की दुकान गए और  राशन वितरण एवं स्टॉक की जानकारी ली और कार्डधारियों  से चर्चा भी की।

 ग्राम सचिव कार्यालय जाकर  पंचायत में विगत वर्षों से दिन्वगत व्यक्तियों का पंजी, जन्म पंजी के अलावा अन्य पंजी प्रबंधन की जाँच की।  आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी पहुंचे और उपलब्ध सुविधाओं एवं चिकित्सक के अलावा केंद्र में पदस्त स्वास्थ्य कर्मचारी के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने इलाज के लिए आई श्रीमती मुन्नी यादव से भी चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जाना। निरीक्षण के दौरान जि़ला पंचायत सीईओ  विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पुष्पेन्द्र शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news