राजनांदगांव

राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा : मेजबान बालिका टीम ने कबीरधाम को हराया
27-Jun-2024 2:06 PM
राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा : मेजबान बालिका टीम ने कबीरधाम को हराया

राजनांदगांव, 27 जून। हॉकी छत्तीसगढ़ व जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5वीं जूनियर हॉकी बालक-बालिका राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा के तहत बुधवार को बालिका वर्ग में खेले गए पहले मैच में मेजबान हॉकी टीम राजनांदगांव ने हॉकी कबीरधाम को 4-0 गोल से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सांई राजनांदगांव ने हॉकी दुर्ग को 9-1 से पराजित किया।

 वहीं बालक वर्ग में हॉकी राजनांदगांव ने हॉकी जांजगीर-चांपा को 6-0 से, हॉकी धमतरी ने हॉकी दुर्ग को 3-2 से, हॉकी जशपुर ने कबीरधाम को 4-1 से, स्पोटर्स हॉकी अकादमी ने हॉकी रायगढ़ को 4.2 से पराजित कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान फिरोज अंसारी, भूषण साव, ऑशा थॉमस, शिवनारायाण धकेता, नीलंमचंद जैन, ए. एक्का, रणविजय प्रताप सिंह, आशोक नागवंशी, शिवा चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, योगेश द्विवेदी, विष्णु सिन्हा, आशिष सिन्हा, खुशाल यादव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news