राजनांदगांव

20 साल देश की सेवा कर घर लौटे रिटायर जवान का गाजे-बाजे से स्वागत
03-Jul-2024 2:11 PM
20 साल देश की सेवा कर घर लौटे रिटायर जवान का गाजे-बाजे से स्वागत

युवाओं से देशहित में सेना से जुडऩे किया आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जुलाई।
छुरिया क्षेत्र के शिकारीमहका के रहने वाले सिन्हा परिवार के एक सदस्य का भारतीय सेना में 20 साल की सेवा से रिटायर होने के बाद बुधवार को वापस घर लौटने पर स्थानीय रेल्वे स्टेशन में परिजनों और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। जवान के स्वागत सत्कार के लिए उनके दोस्तों ने एक वाहन को सजाया गया था। जिसमें जवान सवार होकर गांव लौटा।

मिली जानकारी के मुताबिक शिकारीमहका के सुरेश सिन्हा ने 20 वर्षों से भारतीय सेना में रहते हुए देश के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किए। वह पंजाब, राजस्थान, पुणे, असम, जम्मू कश्मीर में पदस्थ रहते हुए देश की सुरक्षा में मुस्तैदी से कार्य किया। सेना से वह हवलदार के पद से सेवानिृवत्त हुए। 

सेना में रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में बेहतर कार्य करने के कारण परिजनों ने सेवानिवृत्ति के बाद हवलदार का ऐतिहासिक स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गाजे-बाजे के साथ आज सुबह ट्रेन से उतरने पर परिजनों और दोस्तों ने जवान को कंधे पर बिठा लिया। अभुतपूर्व स्वागत से सेना के जवान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मीडिया से संक्षिप्त चर्चा करते सिन्हा ने कहा कि वह चाहते हैं कि युवा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर देश की सुरक्षा के लिए आगे आएं। भारतीय सेना में रहने का उन्हें एक ऐतिहासिक गौरव प्राप्त है। 

उन्होंने कहा कि अब वह युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 साल की सेवा अवधि में उन्होंने कई तरह की चुनौतियों का सामना किया। 
इधर, जवान की घर वापसी पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोस्तों ने रंग-गुलाल और फूलमाला से जवान को लाद दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news