धमतरी

राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए खिलाडिय़ों से 10 तक आवेदन आमंत्रित
03-Jul-2024 3:37 PM
राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए  खिलाडिय़ों से 10 तक आवेदन आमंत्रित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 जुलाई।
राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार हेतु राज्य शासन ने खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों,  निर्णायकों से अपने आवेदन में राज्य खेल संघों से अनुशंसा कराकर और शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघों द्वारा राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालय या संचालनालय रायपुर में 10 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इन पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल है। इसके साथ ही वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के नगद राशि, प्रेरणा  निधि, डाईट मनी के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट द्धह्लह्लश्च://ह्यश्चशह्म्ह्लह्य42.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ का अवलोकन किया जा सकता है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाडिय़ों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुशंसा नहीं की गई है और तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाड़ी विवरण प्रस्तुत कर निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 10 जुलाई 2024 तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई.रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ या जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण, धमतरी में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार- राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडिय़ों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। 

शहीद कौशल यादव पुरस्कार- जूनियर वर्ग के उन खिलाडिय़ों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया हो।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान- ऐसे महिला, पुरुष खिलाड़ी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो, उन्हें शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार- प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है।
शहीद विनोद चौबे सम्मान - खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो।
 या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है।
मुख्यमंत्री ट्रॉफी - सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है।

पुरस्कार राशि- शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु रूपये 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु रूपये 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में रूपये 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रूपये 01 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमे सदस्यों की संख्या 24 से अधिक है. उन्हें सीनियर वर्ग में रूपये 05 लाख तथा जूनियर वर्ग में रूपये 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष) जिन खिलाडिय़ों ने सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है। वे खिलाड़ी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news