दन्तेवाड़ा

दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, जुर्माना
31-Dec-2020 8:03 PM
  दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, जुर्माना

बचेली, 31 दिसंबर। नगर पालिका एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल जगदलपुर के द्वारा 31 दिसंबर को बचेली नगर के दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर 2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया। दुकान संचालकों से 800 रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

दस दुकानों में निरीक्षण किया गया, जिसमें 4 दुकानों में यह प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग मिला। दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित कैरी बैग का विक्रय एवं उपयोग न करने की समझाइश भी दी गई।

गौरतलब कि सरकार द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद कई दुकानदारों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा था। इस दौरान छग पर्यावरण संरक्षण मंडल जगदलपुर के प्रवीण कुमार, नगर पालिका बचेली के हेमंत मंडावी, व्हीबी प्रधान, अंकुर वर्मा, विश्वजीत मलिक मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news