राजनांदगांव

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
02-Jan-2021 5:52 PM
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जनवरी।
कलेक्टर टीके वर्मा ने डोंगरगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र लालबहादुर नगर, ठाकुरटोला, मडिय़ान, मेढ़ा, अछोली तथा मुसराकला का निरीक्षण किया। धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद कलेक्टर श्री वर्मा धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। वे स्वयं धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी की जानकारी ले रहे हैं तथा किसानों से चर्चा कर रहे है। धान खरीदी में आने वाली समस्याओं को दूर करने अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है।

कलेक्टर वर्मा पहले धान उपार्जन केन्द्र लालबहादुर नगर पहुंचे। वहां उन्होंने किसान पंजी की जांच की। उन्होंने केन्द्र में बारदाने की स्थिति, धान के उठाव के बारे में जानकारी लेते कहा कि धान की खरीदी लगातार होनी चाहिए। केन्द्र में नए चबूतरे का निर्माण किया गया है। जिसका उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और कहा कि साफ-सुथरा धान की खरीदी करें। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि किसानों द्वारा लाए गए बारदाने गुणवत्तापूर्वक हो इसका ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्र मडिय़ान के समिति प्रबंधक ने बताया कि कुल 1094 किसान पंजीकृत है। जिसमें 533 किसानों ने अपने धान का विक्रय कर दिया है। केन्द्र में 4 कांटा बांट द्वारा धान की तौलाई की जा रही है। धान का उठाव मिलर्स द्वारा किए जा रहे है। कलेक्टर वर्मा ने खरीदे हुए धान का स्टेकिंग निर्धारित मापदंड के अनुरूप करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, तहसीलदार अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संधारित पंजी का अवलोकन
कलेक्टर ने डोंगरगढ़ विकासखंड के नवीन धान उपार्जन केन्द्र रामाटोला और मुड़पार का निरीक्षण किया। इन केन्द्रों में धान का उठाव किया जा रहा है। कलेक्टर वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। चर्चा के दौरान ग्राम हीरापुर के किसान भुवन ने बताया कि उनके पास 2.20 एकड़ खेती है और एक बार में ही अपना पूरा धान बेचने आए है। कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांची और संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर तौलाई किया जा रहा है वहां नीचे पॉलीथिन बिछा के रखे, ताकि धान का नुकसान न हो। धान की स्टेकिंग में डबल लेयर बनाने के निर्देश दिए। स्टेकिंग के चारों तरफ छोटी नाली बनाए। जिससे बारिश होने पर पानी आसानी से निकल जाए। नवीन धान खरीदी केन्द्र मुड़पार के समिति प्रबंधक ने बताया कि 1139 किसानों का पंजीयन किया गया है जिसमें 766 किसानों ने धान का विक्रय कर दिया है। धान खरीदी केन्द्र में किसानों द्वारा लाए बारदाना में धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने खरीदी केन्द्र में संधारित पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का धान खरीदना है। किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news