गरियाबंद

राजिम भक्तिन माता जयंती का आयोजन 7 को, प्रचार रथ क्षेत्र में भ्रमण के लिए किया रवाना
05-Jan-2021 1:33 PM
राजिम भक्तिन माता जयंती का आयोजन 7 को, प्रचार रथ क्षेत्र में भ्रमण के लिए किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 4 जनवरी।
राजिम साहू समाज की आराध्य देवी राजिम भक्तिन माता जयंती प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में धर्म नगरी राजिम में मनाया जाएगा। जयंती समारोह की तैयारी जोरो से चल रही है। 

भक्त माता राजिम जयंती समारोह प्रचार रथ को जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं राजिम भक्तिन माता समित के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र साहू तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव लाला साहू की उपस्थिति में प्रचार रथ को रवाना किया गया। ये प्रचार रथ गरियाबंद रायपुर तथा धमतरी जिले में भ्रमण करेगी। 

सात जनवरी को राजिम में भव्य शोभा यात्रा के साथ समापन होगा। इस वर्ष राजिम माता जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही साहू समाज के सभी मंत्री विधायक एवम सांसद तथा सभी पूर्व विधायक एवम सांसद गन अतिथि के रूप में धर्म नगरी राजिम पधारेंगे। राजिम में कार्यक्रम को सुचारू से संचालन करने के लिए स्थानीय संचालन समिति का गठन किया गया है। 

इस समिति के संयोजक जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू को बनाया गया है एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव लाला साहू सहसंयोजक तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी अरुण साहू को संरक्षक बनाया गया है। राजिम माता समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू, संयुक्त सचिव ईश्वरी साहू, जिला साहू संघ के महामंत्री डॉ दिलीप साहू, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष नारायण लाल साहू, भवानी साहू को आयोजन समिति के सदस्य बनाया गया है।

प्रचार रथ में समिति के सदस्य के अलावा पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंज बिहारी साहू, नगर साहू संघ राजिम के पूर्व अध्यक्ष भोले साहू, सचिव राजू साहू, यशवंत साहू, चोवाराम राम साहू, रामकुमार साहू, रामजीवन साहू, ललित साहू, भरत साहू, अंजोर साहू आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news