गरियाबंद

शक्ति केंद्र प्रभारियों को सक्रियता से काम करने की जरूरत, तभी बूथ मजबूत
12-Jul-2021 5:08 PM
शक्ति केंद्र प्रभारियों को सक्रियता से काम करने की जरूरत, तभी बूथ मजबूत

जिला प्रभारी कृष्णमूर्ति बांधी ने ली नवापारा मंडल की बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 जुलाई।
भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण प्रभारी एवं मस्तूरी विधायक कृष्ण मूर्ति बांधी ने नवापारा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति केंद्र प्रभारियों को सक्रियता से काम करने की आवश्यकता है, तभी बूथ मजबूत होगा। पार्टी संगठन कार्य प्रदेश से चलकर जिला में आता है, जिला से मंडल स्तर पर। मंडल अध्यक्ष के द्वारा बनाए गए शक्तिकेंन्द्र के प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जावें। 

आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए सभी मोर्चा प्रकोष्ठ अपनी जिम्मेदारी को समझे और मंडल अध्यक्ष के सहयोग पर पार्टी की गतिविधि को बनाए रखने का काम करें। 

मंडल संगठन की मूल इकाई रीढ़ की हड्डी युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा है। इसलिए जरूरी है कि अपनी सक्रियता बनाए रखें। कार्यक्रम को पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला सह प्रभारी प्रसाद रजक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा एवं दुकालू चक्रधारी का सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेश कश्यप, जिला महामंत्री श्याम नारग, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संचित तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयालु राम, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, डॉ. फुलजी साहू, आईटी सेल जिला संयोजक राजेश साहू, जिला संयोजक विजय गोयल, जिला संयोजक योगेंद्र धु्रव, जिला मंत्री द्वय नत्थू राम साहू, परदेशीराम साहू, नवल साहू, अखिलेश ठाकुर, संजय सोनी, संतोषी कंसारी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनमती साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, मालती धु्रव, नंदनी साहू, किरण साहू, संतोषी कंसारी, हर्षा कंसारी, नागेन्द्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, किशन साहू, धीरज साहू, बॉबी चावला, मनीष चौधरी, दुकालू चक्रधारी, अजीत चौधरी, संजय साहू, भूपेंद्र सोनी, जिला पंचायत सदस्य चद्रकला धु्ररू, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन नत्थू लाल साहू ने किया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news